मेदिनीनगर (डालटनगंज): डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, कोकिंग कोल लदी मालगाड़ी प्लेटफार्म शेड से टकराई, अफरा-तफरी
मेदिनीनगर के डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। कोकिंग कोल से लदी एक मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर एक के शेड से टकरा गई।टक्कर इतनी तेज थी कि कई वैगनों से कोयला प्लेटफार्म पर बिखर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।घटना के समय प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच भरा था, क्योंकि बरकाकाना-डेहरी आन सोन पैसेंजर और रांची-चोपन एक्सप्रेस आने वाली थी।