लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जिसमें अंचलाधिकारी निशांत कुमार एवं एस आई नागेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भूमि विवाद से संबंधित फरियादी 10 मामलों लेकर पहुंचे। सभी मामलों पर सुनवाई की गई जहां दोनों पक्षों की सहमति से छह मामलों का निष्पादन किया गया।