मुरैना नगर: ताला खुलते ही शहर के शव गृह से बॉडी निकाल ले गई बेकाबू भीड़; बिजली कार्यालय पर दिया धरना, पुलिस की मौजूदगी में टूटे नियम
मुरैना के बागचीनी क्षेत्र में करंट से मृत युवक का पोस्टमार्टम करते समय हालात बिगड़ गए।परिजनों को चेहरा दिखाने के दबाव में शव गृह का ताला खुलते ही भीड़ अंदर घुस गई और शव लेकर बाहर निकल गई। पुलिस व प्रशासन मौजूद रहे लेकिन रोक नहीं पाए।बिना पोस्टमार्टम शव ले जाना नियम विरुद्ध है,फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई,जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।