अररिया: दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट व जान मारने की कोशिश, पीड़िता ने महिला थाने में दिया आवेदन
Araria, Araria | Mar 31, 2026 दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाना अररिया में आवेदन देकर अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में शमशेर आलम के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता द्वारा करीब दो लाख रुपये नकद और फर्नीचर समेत