ग्वालियर गिर्द: महल गांव में शिवलिंग को महिलाओं ने ईंट से चुनवाया, पुलिस ने दर्ज किया मामला
ग्वालियर में तीन महिलाओं ने आजीवो गरीब हरकत की है। महिलाओं ने एक मंदिर में शिवलिंग को ईटों से चुनवा दिया है। ईटों से चुनवाने के बाद रेलिंग में करंट और बाहर से ताला लगा दिया। मंदिर में दर्शन करने आए स्थानीय लोगों ने ऐसा देख हंगामा किया और पुलिस को दी सूचना। हंगामा के बाद तीनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। दो महिलाओं को हिरासत में लिया।