बिहार: कोसुक में पंचाने नदी पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान, हजारों लोगों ने लगाई डुबकी
Bihar, Nalanda | Nov 15, 2024 कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिहार शरीफ के कोसुक स्थित पंचाने नदी स्नान के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु पंचाने नदी के घाट पर स्नान कर पूजा अर्चना किया। पुजारी ने बताया की कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ का पुण्य प्रपात होता है। अधिक भीड़ होने के कारण पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है