खींवसर विधायक रेवमतराम डांगा ने गुरुवार देर शाम को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का अभिनंदन किया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी गुरुवार देर शाम को नागौर जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान डामगा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । विधायक ने गुरुवार देर शाम 9:30 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें भी साझा की है।