भिवानी: सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने ढाणा रोड पर पंचायती धर्मशाला के सामने सट्टा खेलते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस भिवानी के द्वारा जिले में जुआ व सट्टा खेलने वाले आरोपियों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया हुआ है जो इसी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने ढाणा रोड भिवानी में बनी पंचायती धर्मशाला के सामने सट्टा खाईवाली करते आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।