खपड़ा गांव के बिषहरी स्थान के पास शुक्रवार की शाम 5:00 बजे से श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ हो गया। कथा वाचक दैविक पुष्प किशोरी जी के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान 23 जनवरी 2026 तक कराया जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य रूप से 551 कुमारी कन्या और महिलाओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसे देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही।