जालौन: जालौन कोतवाली क्षेत्र के देवनगर चौराहे पर खुलेआम बिक रहा अवैध गांजा, वीडियो आया सामने; जांच में जुटी पुलिस
Jalaun, Jalaun | Mar 1, 2024 जालौन कोतवाली क्षेत्र मे खुलेआम दुकानों पर बिक रहा अवैध गांजा जिसका वीडियो सामने आया है, वहीं वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति खुले आम अवैध गांजा बेच रहा है, वहीं वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।