करकेली: धान खरीदी केंद्रों पर परिवहन व्यवस्था चरमराई, धान परिवहन रुका, ट्रांसपोर्टर को जुर्माने की चेतावनी
विकासखण्ड करकेली सहित पूरे उमरिया जिले मे धान खरीदी केंद्रों पर परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। 18 दिनों में खरीदे गए 5 लाख 81 हजार मीट्रिक टन धान में से लगभग 2 लाख मीट्रिक टन का परिवहन अभी तक नहीं हो पाया है। इससे खरीदी केंद्रों पर धान का भारी जमावड़ा हो गया है खरीदी केंद्रो मे धान रखने की जगह नही है।