पहाड़ी के अशोह गांव मे आज शुक्रवार की सुबह लगभग 4:30 बजे घर में फांसी लगाकर युवक अनिरुद्ध वर्मा पुत्र रामस्वरूप ने आत्महत्या कर ली। मृतक का मायके मे रह रही पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था,जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगा लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव का आज शुक्रवार के दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पीएम कराया है।