भिवानी: भिवानी के रोहतक मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, 5 घायल, पुलिस जुटी जांच में
भिवानी के रोहतक मार्ग पर स्थित कदम अस्पताल चौक पर सड़क हादसा हुआ । जिसमें दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए, बताया जा रहा है कि पांचो व्यक्तियों में तीन व्यक्तियों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। जिनको निजी अस्पताल और सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । वही मौके पर भिवानी पुलिस के अधिकारी पहुंचे हुए।