भिवानी: बेटी का पालन पोषण भी बेटे की तरह ही करें:सीजेएम कपिल राठी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कपिल राठी की अध्यक्षता में वैकल्पिक समाधान केंद्र के सभागार में जमीनी स्तर के कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी वर्करों के लिए राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया।