चच्योट: राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला मंडी ने करदाता संवाद अभियान के तहत चैलचौक में कार्यक्रम किया आयोजित
Chachyot, Mandi | Aug 23, 2024 राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला मंडी ने करदाता संवाद अभियान के तहत चैलचौक में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें व्यापार मंडल गोहर, चैलचौक व बगस्याड़ के व्यापारियों और करदाताओं ने भाग लिया। सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी रमेश चौहान ने शुक्रवार को कहा कि GST के नियमों का पालन करें और समय पर दाखिल करें तथा वित्तीय बोझों से बचें।