क्षेत्र के खंडेह गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की बारात निकाली गई। यह बारात प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए राम जानकी मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बारात का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बारात के पूरे मार्ग पर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। राम जानकी मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं औ