संत निरंकारी मिशन ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान का चौथा चरण 22 फरवरी से शुरू हो चुका है। यह अभियान सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देश पर पूरे भारत वर्ष में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कटंगी के ग्राम कोसमी में सेवादारों ने सुबह 8 बजे से 11 बजे तालाब की सफाई की। शाम 06 बजे मीडिया सहायक अवलेश पारधी ने जानकारी दी है।