मुज़फ्फरनगर: ग्राम अलमासपुर सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा होली पूजन कर धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार
ग्राम अलमासपुर सहित विभिन्न स्थानों पर रविवार को होली का पावन त्यौहार महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना कर धूमधाम से मनाया गया साथ ही महिलाओं ने होलिका माता की पूजा-अर्चना कर परिवार व बच्चो की खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों में भी भारी उत्साह देखने को मिला और भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने होलिका माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।