रामपुर के देवरी में एक लड़की ने अज्ञात कारणों के चलते खाया ज़हर, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
रामपुर के देवरी में लड़की साधना साकेत ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया । तबीयत बिगड़ने पर परिजन साधना को रामपुर अस्पताल ले गए, जहां हालात नाजुक होने से सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जहां डॉक्टरो ने साधना को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चुरी शिफ्ट कर दिया है । रविवार की रात 10 बजे पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है ।