बिरसिंहपुर में बरा मोड़ के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सतना के सभापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर के पास ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी है,जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है,घायल बाइक सवार गडरी निवासी सचिन बताया जा रहा है घायल के परिजन ने बताया कि घायल युवक रविवार की शाम गडरी अपने गांव जा रहा था तभी बरा मोड के पास एक ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी जिससे आनन फानन सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।