मथुरा: जन्मस्थान के पास फटी लाइन से गैस रिसाव से मचा हड़कंप, निगम के कर्मी हुए नौ-दो ग्यारह
गंगाजल की पाइपलाइन के लिए नाले की खुदाई की जा रही थी, लेकिन लापरवाही ऐसी कि टोरंटो कंपनी की पीएनजी पाइपलाइन ही तोड़ दी गई। गैस का रिसाव इतना तेज था कि कुछ ही पलों में भूतेश्वर पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन शर्मनाक बात ये रही कि जनता को बचाने के बजाय नगर निगम के कर्मी और ठेकेदार मौके से दुम दबाकर भाग निकले।