बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे मानव कल्याण एवं ग्राम पंचायत बंसिया की सुख-समृद्धि की कामना के साथ महिला, पुरुष और बच्चे चार दिवसीय पदयात्रा पर चित्रकूट धाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं, जो गांव की खुशहाली और शांति की प्रार्थना करेंगे।