बागपत: गौ रक्षकों ने कस्बा टटीरी- दुडभा मार्ग स्थित बंबे में फंसे सांड का रेस्क्यू कर पशु डॉक्टर से कराया उपचार
Baghpat, Bagpat | Mar 24, 2026 मंगलवार की सुबह करीब साढे छह बजे गौ रक्षक ठाकुर शांतुन मानव के मुताबिक उन्हें कस्बा टटीरी- दुडभा मार्ग स्थित बंबे में एक सांड फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि सांड सोमवार की देर रात से बंबा में फंसा हुआ था।