महागामा: ओटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, दो घायल
Mahagama, Godda | Mar 29, 2026 बजाज ऑटो और बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार सुनील कुमार मढैया लहठी निवासी की मौत हो गई। घटना बोरियों थाना क्षेत्र के कुरमा गांव के समीप की है। घटना के संबंध में स्वजन ने बताया कि मृतक सुनील कुमार मढैया किसी काम से बोरियों गया था जहां से वापस लौट कर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार टेंपो ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।