शहर के बिस्टान रोड परबनी कॉलोनी में कॉलोनाईजर और ग्राहकों के बीच प्लॉट पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद जनसुनवाई पहुंचा है। यहां करीब आधा दर्जन खरीददारों ने कलेक्टर, एसपी के नाम अलग- अलग शिकायती आवेदन सौंपते हुए रजिस्ट्री के बाद भी कॉलोनाईजर पर कब्जा न देते हुए धमकाने का आरोप लगाने का आरोप लगाया है।