खरगोन में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म महाराज के रिलीज होने से पहले ही इसके खिलाफ विरोध उठा है। सकल हिंदू समाज व बीसा नीमा महाजन समाज सहित हिंदू धर्मावलंबियों ने इस फिल्म को हिंदू समाज का विरोधी बताते हुए इसका प्रसारण तत्काल रोककर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।