झांसी: ग्राम सिजारा निवासी युवक ने खाया जहर, भाई से कहा- बचा लो, उपचार के दौरान झांसी मेडिकल में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 9, 2025 उल्दन थाना क्षेत्र के सिजारा गांव निवासी अंशुल ने सोमवार की रात जहर खा लिया और कमरे पर जाकर लेट गया। फिर चचेरे भाई से बोला कि जहर खा लिया। बचो लो। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बुधवार दोपहर 2:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।