झांसी: पत्नी का आरोप, 7 दिन से बिना किसी अपराध के पति को थाने में बैठाए रखी पुलिस, कुरैचा नाका निवासी ने एसएसपी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Apr 9, 2025 मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैचा नाका की निवासी संजना पत्नी आकाश गौहर ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि मऊरानीपुर पुलिस उसके पति को पिछले 7 दिन से बिना किसी अपराध के मऊरानीपुर थाने में बैठाये है। संजना ने समय करीब दोपहर 2:00 बजे बताया कि मऊरानीपुर थाना पुलिस उसके पति को पूछताछ के लिए घर से पकड़ ले गई थी।