झांसी: सीपरी के परिवार ने SSP से की शिकायत, आरोप- एक गैंग मांगता है दारू के पैसे, नहीं देने पर करता है मारपीट
Jhansi, Jhansi | Apr 9, 2025 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नानकगंज के रहने वाले निखिल वाल्मीकि ने अपने परिवार के साथ गुरुवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोगों का एक गैंग है जो दारू के लिए पैसे मांगता है और उन्हें जो पैसे नहीं देता तो उनके साथ वह मारपीट करते हैं। उन्होंने निखिल के साथ भी मारपीट की। निखिल ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।