नगर में राणी सती दादी जी की भव्य चुनड़ी शोभा यात्रा में भक्तिमय उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा के मार्ग में नृत्य कर अपनी भक्ति और प्रेम का अद्भुत प्रदर्शन किया। जयकारों और भक्ति गीतों की गूँज से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय बन गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर दादी जी का स्वागत किया।