सिरोंज: कृषि उपज मंडी में हम्माली की दरें बढ़ने के बाद किसानों ने जताया आक्रोश, मंडी सचिव से की शिकायत
Sironj, Vidisha | Jun 10, 2024 कृषि उपज मंडी में दो बार तुलाई का पैसा देने पर किसान नाराज हैं।मंडी में हम्माली का भुगतान भी बढ़ा दिया है जो पहले 12.10 रुपए था अब 13.80 रुपए कर दिया है।इस पर किसानों ने विरोध जताते हुए कहा है कि जब धर्मकांटे पर तुलाई का पैसा लिया जा रहा है तो हम्माली क्यों दें। वहीं मंडी प्रबंधन का कहना है कि 2 साल में 15 प्रतिशत हम्माली बढ़ाने का प्रावधान है।