नंदी गौसेवा के गौसेवकों ने मानवता की मिसाल पेश की। जिला चिकित्सालय से एक मृतक के शव को उनके घर एफसीआई बिजली ऑफिस के पास पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाई गई। समाजसेवी रंजीत बसाक को सूचना मिली कि मृतक के परिजनों के पास शव ले जाने का साधन नहीं था। उन्होंने निःशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराकर सेवा प्रदान की। सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुँचे और शव को घर तक पहुंचाया।