मांझा: जलालपुर गांव में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक अपराधी के पैर में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में पुलिस और अपराधी के बीच रविवार और सोमवार के मध्य रात्रि 2:00 बजे मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक अपराधी को पैर में गोली लग गई। वहीं पुलिस ने मौके से जख्मी अपराधी को लाकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि 6 अगस्त को धर्म पारस बाजार में अपराधियों के द्वारा लूटपाट की गई थी।