मांझा: धर्मपरसा बाजार में 7 अज्ञात बदमाशों ने आभूषण की दुकान में की लूटपाट, फायरिंग कर भागे
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के धर्म परसा बाजार में बाइक सवार 7 अज्ञात बदमाशों ने एक आभूषण दुकान में लूटपाट की है। वहीं लूटपाट करने के बाद मौके से अज्ञात बदमाशों के द्वारा फायरिंग करते हुए हवाई मौके से फरार हो गया। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।