झांसी: संरक्षा सेमिनार के दौरान झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने सुरक्षा समीक्षा की, एट-कोच रेलखंड के फुट प्लेट का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Nov 29, 2025 झाँसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने शनिवार को एट-कोच रेलखंड का फुट प्लेट निरीक्षण किया और संरक्षा मानकों की गहन जानकारी ली। इसके बाद, उरई स्टेशन पर उनकी अध्यक्षता में एक संरक्षा सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। DRM ने शीतकालीन मौसम और कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।