मोहम्मदगंज: भाली गांव में बंद घर में चोरों ने लाखों रुपए के सोने के गहने किए चोरी
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भाली गांव निवासी राम सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर को सुनसान पाकर सोने की चैन, कान की बालियां, अंगूठी, पायल और अन्य लाखों के गहनों की चोरी कर ली है।राम सिंह के भतीजे रामानुज सिंह ने सोमवार को मोहम्मदगंज थाना में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। राम सिंह अपने परिवार के साथ बाहर रह रहे थे।