धनरुआ: बिजली के करंट लगने से दंपति की मौत
Dhanarua, Patna | Oct 16, 2025 धनरूआ थाना क्षेत्र के बहरामपुर ओपी अंतर्गत बहरामपुर पंचायत के ग्राम किशुनगंज में आज एक अत्यंत हृदयविदारक घटना घटी, जिसमें बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम किशुनगंज निवासी सुरेंद्र बिंद एवं उनकी पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है।