मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के चडेरु चौखटा गांव के सामने रोडवेज बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
जिगना थाना क्षेत्र के चढ़ेरू चौखटा गांव के सामने शुक्रवार की रात लगभग 7:00 बजे कुशहा गांव के मवैया मजरा निवासी 55 वर्षी राजेंद्र प्रसाद बिहसड़ा बाजार से साइकिल से लौट रहे थे। मिर्जापुर से कन्नौज जा रही रोडवेज बस के अगले चक्के में उसकी साइकिल फस गई बस के धक्के से वह बगल गिर गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया बस चालक आगे कुछ दूर पर बस खड़ी कर फरार हो गया।