मिर्ज़ापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दो निरीक्षकों और पांच उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव, विंध्याचल पड़री के प्रभारी भी बदले
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने दो निरीक्षक और पांच उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। विंध्याचल, पड़री, राजगढ़, ड्रमंडगंज के थानेदार बदले गए हैं। पुलिस विभाग की ओर से शनिवार की सुबह इसकी जानकारी दी गई।