नुआंव: श्रीरामपुर दुमदुमां में आयोजित सतचंडी महायज्ञ को लेकर मेला का हुआ आयोजन प्रखंड के विभिन्न गांव से पहुंचे श्रद्धालु
Nuaon, Kaimur | Feb 11, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के श्रीरामपुर दुमदुमां में आयोजित सतचंडी महायज्ञ को लेकर के मेला का आयोजन किया गया ।जहां श्रीरामपुर दुमदुमां सतचंडी महायज्ञ के मेला के आयोजन में रविवार की दोपहर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से श्रद्धालु मेला में पहुंचे रहे। श्रद्धालु अनिल बिंद ने बताया आज से विधि विधान से पूजन के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ है ।