नुआंव: कुढ़नी थाना में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शांति समिति की हुई बैठक
Nuaon, Kaimur | Feb 9, 2024 शुक्रवार की दोपहर कुढनी थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक कराई गई। बैठक में दुमदुमां पंचायत के मुखिया विश्वामित्र सिंह, बीडीसी, क्षेत्र के समाजसेवी व सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान थाना प्रभारी ने बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा करने हेतु थाना क्षेत्र के लोगों से अपील की।