बैरसिया: भोपाल: छोला मंदिर इलाके में डंपर ने बीएससी छात्र को टक्कर मारी, छात्र की मौत
भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बीएससी के एक छात्र को गिट्टी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई। चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से छात्र को हमीदिया अस्पताल पहुंचा गया।