कस्बा: जलालगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Kasba, Purnia | Feb 13, 2025 बुधवार शाम के 6:00 बजे जलालगढ़ पुलिस ने हत्या के पुराने मामले में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में जलालगढ़ थानाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया की जलालगढ़ थाना क्षेत्र एवं श्रीनगर थाना क्षेत्र के बीच जंगलाकोल में जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी ।जिसमें एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या हो गई थी।