कानपुर: नवाबगंज थाना क्षेत्र के गीता नगर क्रॉसिंग के सामने नशे में धुत एक व्यक्ति ने जमकर किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गीता नगर क्रॉसिंग के सामने नशे में धुत एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह 10बजे वायरल हो गया। नशेबाज युवक के आगे पुलिस भी बेबस दिखाई दे रही है। बीच रोड में हंगामे के दौरान राहगीर ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। नशेबाज के हंगामा के वजह से पूरे जीटी रोड पर भयंकर जाम लग गया।