रुदौली: रुदौली में मौलाना नदवी ने कहा, रमजान के महीने में नेकियों की कीमत बहुत बढ़ती है
उक्त बाते रुदौली में रविवार की देर शाम मौलाना मुजाहिद उल इस्लाम नदवी कही, उन्होंने कहा कि रोजा इस्लाम के पांच अनिवार्य कार्यों मे से एक कार्य है, इस महीने में लोग जकात खैरात और सदका के नाम पर निरीह लोगों की सहायता करते है, इसी महीने में नफिल नमाज का दर्जा फर्ज नमाज में बराबर और एक फर्ज नमाज का सवाब सत्तर फ़र्ज नमाज के बराबर हो जाता है ।