लखीमपुर: कटघरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का घर में फंदे से लटका मिला, पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया
उचौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटघरा गांव निवासी विवाहित रोली देवी पत्नी संजीव कुमार का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में कमरे में बंदे से शव लटका हुआ मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।