धनौरा: गजरौला के मोहल्ला आजाद नगर में टूटी सड़क व जल भराव से लोग परेशान, सड़क बनवाने की मांग #jansamasya
गजरौला के मोहल्ला आजाद नगर में मुख्य रास्ते की हालत काफी खस्ता है। जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को लगभग 11:00 बजे मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने बताया है कि मुख्य रास्ते पर सड़क में गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण जल भराव हो जाता है। यहां पर ई रिक्शा भी कई बार पलट चुकी है।