खरगोन जिले के मौसम का मिजाज 5 दिन में तेजी से बदला हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। 5 दिन में रात का पारा ढाई डिग्री तक चढ़ गया। अधिकतम 32 व रात का पारा 16 डिग्री है। मौसम का रबी की फसल पर भी असर पड़ रहा है। चने की फसल पर कीट की आशंका बढ़ गई है। जिले में इस बार चने का रकबा 1.32 लाख हेक्टेयर है।