कांठ: तेलीपुरा खालसा निवासी ने पत्नी से मनमुटाव के बाद खाया जहर, हुई मौत
पत्नी से चल रहे मनमुटाव में राज मिस्त्री ने ससुराल में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा खालसा निवासी सुभाष (35) राज मिस्त्री था।