इटावा: सदर क्षेत्र में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा के आवाहन पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली
Etawah, Etawah | Sep 26, 2024 सदर तहसील क्षेत्र में आल टीचर्स एण्ड इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा के आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शहर की सड़कों पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। इसमें सैकड़ो की संख्या में शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए। रैली में शामिल शिक्षकों का कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें NPS और UPS कुछ भी मंजूर नहीं है।